प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मजहरुल हक की अध्यक्षता में डीलरों की बैठक हुई। जिसमें डीलरों को रोस्टर व्यवस्था के अनुसार राशन किरासन का उठाव करने का निर्देश दिया गया। बैठक में लाभुकों को समय से राशन किरासन नहीं मिलने को लेकर भी चर्चा की गयी। एमओ ने डीलरों को निर्देश दिया कि हर हाल में लाभुकों को समय से राशन किरासन उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में छोटेलाल मांझी, मंगरू साह, रामाशंकर यादव, रामेश्वर उपाध्याय सहित प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मौजूद रहे।