भोरे बाजार के वायरलेस चौक पर कुछ लोगों ने एक ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति भोरे निवासी विनय कुमार वर्मा बताये जाते हैं। इनके बयान पर उनके ही गांव के विनोद सिंह तथा रामकृपाल सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।