शहर के जादोपुर रोड स्थित सिंह मेडिकल परिसर में रविवार को स्वास्थ जांच को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की निश्शुल्क जांच की गयी।
रविवार को आयोजित मरीजों के जांच शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गयी। आयोजित स्वास्थ शिविर में दिल्ली एम्स से आए चिकित्सक अभिषेक रंजन ने शहर के सरेया व भितभेरवा के अलावा नगर क्षेत्र व अन्य इलाकों से पहुंचे विभिन्न रोग से ग्रसित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उचित परामर्श दिया। शिविर के दौरान मरीजों को फेफड़ा, दमा, मधुमेह, सहित कई रोगों से बचाव के तौर तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस मौके पर पहुंचे एम्स के चिकित्सक ने मरीजों को भविष्य में किसी प्रकार की होने वाली रोग पर परामर्श लेने के लिये वीडियो कान्फ्रेसिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जांच शिविर में पुरुषोत्तम सिंह, परमानंद सिंह, अभय श्रीवास्तव, बीके शाही सहित कई लोग मौजूद थे।