थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई टोला चकरिया में गुरुवार को सोना नदी के पास निकले एक विशाल अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। इस बीच इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ कर बाद में उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।