बाइक के लिए बहू को घर से निकाला

दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर नेहा देवी को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़त महिला के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव की नेहा देवी की शादी कुचायकोट थाना क्षेत्र के खुटवनिया गांव के राजन चौबे के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर उसे उसके पति व ससुराल के लोगों ने दहेज में बाइक नहीं लाने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिनों तक नेहा ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। अंत में उसे उसके पति व अन्य ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में नेहा ने अपने पति सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry