22 को बंटेगा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टेक होम

आगामी 22 फरवरी को एक साथ जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टेक होम राशन का वितरण किया जाएगा। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि इस संबंध में सभी सेविका को दिशानिर्देश जारी किये गये हैं।

डीपीओ ने बताया कि इस बार जिले के सभी केन्द्रों पर एक ही दिन राशन उपलब्ध कराया जाएगा। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिका की बैठक में इस संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीपीओ ने बताया कि टेक होम राशन वितरण के समय इस कार्य की सघन जांच की जाएगी। अगर कहीं भी राशन वितरण नहीं होने की शिकायत मिली तो संबंधित सेविका के साथ ही अन्य दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Ads:






Ads Enquiry