जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में दस लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से आकाश सोनी तथा दूसरे पक्ष से योगेन्द्र प्रसाद एवं अंकुर कुमार घायल हो गये। उधर सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से सुगान्ती देवी, सैना खातून तथा दिलीप मियां व दूसरे पक्ष से भगवान दास तथा उनकी पत्नी घायल हो गये। गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोटनरहवां गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में शहिदा खातून सहित दो लोग घायल हो गये। कांड अंकित कर पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।