मीरगंज स्थित साहु जैन हाई स्कूल में पढ़ने के लिए निकली एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना तकलपुरा गांव की उक्त छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली। काफी देर बाद तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कहीं सुराग नहीं मिलने पर छात्रा के अपहरण को लेकर उसके पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज प्राथमिकी में छोटेलाल यादव तथा सनोज यादव सहित चार लोगों को नामजद किया गया है।