दुर्घटना में साइकिल सवार घायल

बरैाली थाना क्षेत्र के सिवान-सरफरा पथ पर कहला विशुनपुर गांव के समीप रविवार को एक कार से ठोकर लग जाने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बलहां गांव निवासी मोहम्मद सगीर रविवार को साइकिल से कहला विशुनपुरा बाजार जा रहे थे। इसी बीच सिवान-सरफरा पथ पर सामने से तीव्र गति में आ रही एक कार ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दिया। जिससे सगीर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल सगीर को इलाज के लिए आसपास के लोगों द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Ads:






Ads Enquiry