सुरक्षित यातायात को लेकर निकली रैली

सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर सदर प्रखंड मुख्यालय से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी। रैली में शामिल बीएलओ ने आम लोगों को सुरक्षित यातायात के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी। शहर के विभिन्न मार्ग से होकर यह रैली गुजरी।

प्रखंड कार्यालय परिसर से निकली रैली को हरी झंडी दिखा सदर प्रखंड की बीडीओ ने रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए निर्धारित किये गये नियमों व मानक का अनुपालन प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। इस रैली में सदर प्रखंड के सभी बीएलओ ने भाग लिया। शहर के कई हिस्सों से गुजरने के दौरान रैली में शामिल बीएलओ ने भी आम लोगों को बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करने को कहा। साथ ही आम लोगों को हेलमेट नहीं पहनने की स्थिति में होने वाली दुर्घटना के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करायी। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी धनन्जय कुमार तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry