जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में सात लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
कुचायकोट थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में पूंज लगाये जाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने रामनरेश प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि कुछ लोग रामनरेश प्रधान की जमीन पर जबरन पूंज लगा रहे थे। जब वे विरोध करने पर पहुंचे तो उनकी पिटाई कद दी। इसी प्रकार कुचायकोट थाना के हसना गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में सुकट अंसारी तथा उनकी पत्नी खुशबू नेशा घायल हो गये। उधर कुचायकोट थाना के ही हरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने कुंदन कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांड अंकित कर पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।