मंदिर में पूजा करने गये एक दंपती को मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जोरावर छापर गांव निवासी राजेश राम अपनी पत्नी शीला देवी के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए गये थे। इसी बीच उसी गांव के देवेंद्र चौधरी व उनकी पत्नी ने पूजा करने से उन्हें रोका। इसी बात पर शुरु हुए विवाद के बाद शीला देवी तथा राजेश राम पर लोहे के राड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला दर्ज कर पुलिस कांड की छानबीन में लग गयी है।