पुत्र की दीर्घायु को मां ने रखा निर्जला व्रत

गणेश चतुर्थी पर बुधवार को अपने पुत्र की दीर्घायु को महिलाओं ने निर्जला व्रत धारण किया। व्रती महिलाओं ने इस मौके पर भगवान गणेश व चन्द्रमा की पूजा अर्चना की। पर्व को लेकर महिलाओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने भगवान गणेश की कथा का श्रवण किया।

बुधवार को गणेश चतुर्थी पर महिलाएं पूरे दिन बगैर अन्न-जल के उपवास रही। महिलाओं ने स्नान के बाद भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। रात्रि समय चांद निकलने के बाद महिलाओं ने चन्द्रमा की भी पूजा अर्चना की तथा फलाहार किया। पर्व को लेकर मंदिरों में महिलाओं की भीड़ देखी गयी। इस मौके पर महिलाओं ने मंदिरों में ही गणेश चतुर्थी की व्रत कथा का श्रवण किया। इस व्रत को धारण करने वाले भगवान गणेश के अलावा चन्द्रमा की पूजा अर्चना करते हैं। इस पर्व में संकटा गणेश चतुर्थी भी कहते हैं। व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद तमाम संकटों को हर लेने की भी कामना की।

Ads:






Ads Enquiry