कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं शिक्षक

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरौना में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को विदाई दी गयी। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। शिक्षक जहां भी रहते हैं शिक्षा का अलख जगा कर नई पीढ़ी को संवारने का काम करते हैं। इससे पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री तिवारी को विद्यालय परिवार तथा बीआरसीसी महेश त्रिपाठी, परमात्मा तिवारी, अजय कुमार मिश्र ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण दुबे तथा संचालन विश्वरंजन स्वरूप पाठक ने किया। समारोह में भाजपा शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, रामपूजन यादव, चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, नितेश शुक्ल, निर्भय मिश्र, बागेश्वरीनाथ तिवारी, दिनेश मिश्र सहित काफी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry