जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में एक स्कूली छात्रा सहित दो लड़कियों का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। इन घटनाओं को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक स्कूली छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि छात्रा घर से नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गयी थी। जब काफी देर बात तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन प्रारंभ की। कहीं सुराग नहीं मिलने पर छात्रा के पिता के बयान पर थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज की गयी। दर्ज प्राथमिकी में फुलवरिया थाना के मांझा चर्तुभुज गांव के राजू चौहान को नामजद किया गया है। उधर गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर अपहृत लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें इसी गांव के विनोद सिंह तथा देवेन्द्र सिंह को नामजद किया गया है।