कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने घर में अकेली सो रही किशोरी के साथ इसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक उसे मारपीट कर घायल करने के बाद फरार हो गया। पीड़ित लड़की के बयान पर घटना की महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें इसी गांव के गोविंद शर्मा को नामजद किया गया है।