दहेज के लिए बहू की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर श्रीपुर ओपी क्षेत्र के गिदहां मलाही टोला गांव में विवाहित संगीता देवी की उसके ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी। घटना को लेकर थाने में मृत महिला के पिता के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के श्रीराम यादव की पुत्री संगीता देवी की शादी श्रीपुर ओपी के गिदहां मलाही टोला गांव के उपेन्द्र यादव के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर संगीता को उसके पति व ससुर सहित अन्य लोगों ने उसे दहेज कम लाने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। काफी समय तक संगीता ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसी क्रम में उसे उसके पति, ससुर व देवर ने उसकी हत्या कर दी। घटना को लेकर श्रीराम यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें उपेन्द्र यादव, मास्टर यादव तथा सत्येन्द्र यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry