रास्ते के विवाद में सगे भाइयों को पीटा

कुचायकोट थाना क्षेत्र के बूढ़ी दलेया गांव में रास्ते के विवाद में कुछ लोगों ने सगे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के बूढ़ी दलेया गांव के कालीचरण महतो का रास्ता इसी गांव के टीपू महतो सहित कुछ लोगों ने जबरन बंद कर दिया था। इस बात का विरोध करने पर टीपू महतो तथा उनके परिवार के लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इस घटना में कालीचरण महतो गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें बचाने पहुंचे उनके भाई छठू महतो को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों भाइयों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाने में कालीचरण महतो के बयान पर कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें टीपू महतो सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry