,

कालेज छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

 नगर के डीएवी हाई स्कूल के समीप स्नातक तृतीय खंड की छात्रा के अपहरण की घटना में संलिप्त उंचकागांव थाना के दहीभाता तकिया टोला गांव के सतीश चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत तीन दिसम्बर को उंचकागांव थाना के दहीभाता तकिया टोला गांव की एक छात्रा घर से परीक्षा देने के लिए अपनी मां के साथ शहर के डीएवी हाई स्कूल पर बने परीक्षा केन्द्र पर पहुंची थी। परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलते समय बोलेरो पर सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। इस घटना को लेकर अपहृत लड़की की मां के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया। कांड अंकित कर पुलिस ने आरोपी सतीश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग लड़की का अपहरण : नगर थाना क्षेत्र के रजोखर गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि रजोखर गांव की एक नाबालिग लड़की अपने घर में सो रही थी। इसी बीच मौका देखकर प्रशांत कुमार उर्फ प्रिंस ने उसका अपहरण कर लिया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में अपहृत लड़की की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें अपहरणकर्ता पर घर से डेढ़ लाख नकद तथा ढाई लाख का जेवर लेकर चले जाने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry