मीरगंज में उत्तर प्रदेश का पोषाहार खताये जाने का धंधा फिर से शुरू हो गया है। यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिये जाने वाला पोषाहार अब मीरगंज में मवेशियों के दाना के रूप में काम आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि यूपी से पोषाहार मीरगंज के गल्ला मंडी में पहुंचाया जाता है। यहां पर पोषाहार में संगमरमर पत्थर का बुरादा आदि का मिश्रण करके नकली खली खुदी तैयार की जाती है। सूत्रों के अनुसार पूर्व में भी यूपी का पोषाहार खपाने का धंधा यहां चल रहा था। लेकिन दो साल पूर्व तत्कालीन डीएसपी ने जब नकेल कसी तो यूपी का पोषाहार खपाने का धंधा बंद हो गया। लेकिन इधर फिर से यह धंधा शुरू हो गया है। बावजूद इस धंधे पर नियंत्रण की दिशा में पुलिस सतर्क नहीं दिख रही है।