गोपालगंज के बंजारी मोड़ पर सड़क हादसा।

गोपालगंज शहर के बंजारी रोड पर स्थित पुलिस लाइन के सामने
शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे एक स्कार्पियो में ट्रक के टक्कर
मारने से उसमे सवार सात लोग में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो
गए।
घटना के बारे में बताया जा रहा है की स्कार्पियो ग्राम –
बलिवन सागर थाना – विसम्भरपुर, गोपालगंज से सात लोगो को
लेकर हजियापुर, गोपालगंज में रामेश्वर दुबे के यहाँ तिलक समारोह
में आया था। वापसी के दौरान बंजारी रोड पे पुलिस लाइन के
सामने एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसमे
सवार सात लोगो में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और
तीन लोग सकुशल है। घटना का सुचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर अपने
दाल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायलो को सदर अस्पताल
में भर्ती कराया तथा ट्रक को पकड़ने हेतु एक टीम को रवाना
किया। घायलो में विश्वनाथ दुबे, चन्दन गिरी, ह्र्दयानन्द
तिवारी, तथा बालेश्वर पाण्डेय शामिल है।

Ads:






Ads Enquiry