आग से किशोर झुलसा

मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव में छोटे गैस सिलेंडर से रिसाव होने से लगी आग में झुलस जाने से एक किशोर झुलस गया। किशोर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि एकडंगा गांव निवासी 18 वर्षीय विशाल कुमार अपने घर में छोटे सिलेंडर पर कुछ बना रहा था। तभी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने से लगी आग में किशोर झुलस गया।

Ads:






Ads Enquiry