नकदी व बाइक के लिए बहू को घर से निकाला

दहेज में पचास हजार नकदी तथा मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर तीन साल पूर्व विवाहित एक महिला को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर थाने में पीडि़त महिला के बयान पर उसके पति सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के भवानीछापर हड़वा गांव के नन्द किशोर गुप्ता की पुत्री आशा देवी की शादी वर्ष 2012 में कटेया थाना क्षेत्र के बगही बाजार निवासी भरत साह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर आशा को करीब एक माह तक ठीक से रखा गया। बाद में उसे दहेज में पचास हजार रुपये नकदी तथा मोटरसाइकिल नहीं लाने का आरोप लगाकर उसके पति व ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं होने पर आशा को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में भरत साह तथा शंकर साह सहित चार लोगों को नामजद किया गया है।

Ads:






Ads Enquiry