व्यवसाय के नाम पर पचास लाख की ठगी

पटना के पत्थर व गिट्टी आदि के आपूर्तिकर्ता व व्यवसायी से व्यवसाय के नाम पर पचास लाख 74 हजार रुपयों की ठगी कर लिए जाने के संबंध में महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कोर्ट के आदेश पर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पटना के आनंदपुरी गांधीनगर मोहल्ले के निवासी संजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय टोला गांव की पूनम कुमारी तथा छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र के शंकर डीहा गांव के मुकेश कुमार साह ने पत्थर के व्यवसाय के नाम पर 50 लाख 74 हजार रुपया प्राप्त किया। व्यवसायी ने दोनों पर पैसों की ठगी करने का आरोप लगाया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry