अपनों ने ठुकराया, गैर ने दिया सहारा

जन्म देने के बाद खेत में फेंक दी गयी एक नवजात शिशु को ममता की छांव मिल गयी है। अपने से ठुकराई गयी इस नवजात बच्ची को एक महादलित दंपती ने गोद लेकर अपना लिया। बताया जाता है कि एक नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद किसी महिला ने विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बिनवलिया गांव के समीप खेत में फेंक दिया था। मंगलवार की सुबह खेत की तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी। इस बात की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। इसी बीच खेत में एक नवजात के पाये जाने की जानकारी मिलने पर कुचायकोट थाना क्षेत्र भठवा रोड गांव निवासी महादलित समुदाय के अमर राम की पत्‍‌नी अमरी देवी वहां पहुंच गयी। बच्ची को देख यह महिला अपने को रोक नहीं पायी और शिशु को उठाकर गले लगा लिया। बाद में इस महादलित दंपती ने बच्ची को गोद लेते हुए उसे अपने घर लेकर आयी। उन्होंने बताया कि इन्हें कोई संतान नहीं है। इस बच्ची को वे अपनी बेटी की तरह पालेंगे। इस दंपती के अपनों द्वारा ठुकराई गयी बच्ची को गोद लेने के फैसले की ग्रामीणों ने भी जमकर सराहना किया।

Ads:






Ads Enquiry