दहेज के लिए बहू को जलाकर मारने का प्रयास

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में विवाहित निकहत परवीन की जलाकर हत्या का प्रयास किया गया। घटना को लेकर महिला थाने में पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

दर्ज प्राथमिकी में फतहां वार्ड संख्या 17 निवासी निकहत परवीन ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी मोहम्मद फैजान के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति विदेश चला गया। इसी बीच उसके भैसुर मोहम्मद इरफान सहित पांच लोगों ने उस पर घर छोड़कर चले जाने के लिए दबाव बनाना शुरु किया। जब उसने घर छोड़ने से इंकार किया तो उसके भैसुर सहित अन्य ससुराल के लोगों ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। हद तो यह कि इसके बाद भी जब उनसे घर नहीं छोड़ा तो जबरन घर से बाहर निकालकर कमरे में ताला बंद कर दिया। घटना के बाद रोती कलपती वह महिला थाना पहुंची। जहां मोहम्मद इरफान तथा फखरुद्दीन अली सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry