महिला को मारपीट कर सोने की चेन छीना

थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव के एक महिला को मारपीट कर घायल कर उनके गले से सोने की चेन छीन लिया गया। मारपीट में घायल महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि पैठानपट्टी गांव निवासी रुबीना खातून अपने घर के बाहर बैठी थी। इस समय वहां पहुंचे उनके पट्टीदार शमसाद अली उनको गाली देने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्हें मारपीट कर घायल करने के बाद उनके गले से सोने का चेन छीन लिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का कारण बिजली का पोल लगाने को लेकर हुए विवाद को बताया जाता है। इस घटना को लेकर घायल महिला के बयान पर शमशाद अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry