रिमांड पर लिया गया वकील हत्याकांड का आरोपी

अधिवक्ता त्रिपुरारी शरण शर्मा की गोली मार कर हत्या मामले में मोतिहारी जेल में बंद कुख्यात मिंटू सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर गोपालगंज पहुंची। कुख्यात को रिमांड पर लेने से इस हत्या कांड की साजिश रचने वालों पर से पर्दा उठने की उम्मीद बढ़ गयी है।

बीते 30 अगस्त को शहर के हजियापुर वार्ड संख्या 27 निवासी अधिवक्ता त्रिपुरारी शरण शर्मा अपने चेंबर में बैठे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और घर से बाहर बुलाकर अधिवक्ता की गोली मार दिया। गंभीर हालत में अधिवक्ता को सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। हालांकि इस बीच उन्हें इस घटना को लेकर पुलिस को अपना फर्द बयान दर्ज करा दिया। दर्ज बयान के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र सिंह तथा उनके पुत्र गोल्डेन सिंह व पुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि अधिवक्ता के घर लगे सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर शक्ति सिंह, जय प्रकाश सिंह तथा ढोढ़ा मियां की भी इस हत्याकांड में संलिप्तता सामने आयी। इसके आधार पर पुलिस ने मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान शक्ति सिंह ने पुलिस को यह बताया कि मोतिहारी जेल में बंद कुख्यात मिंटू सिंह ने अधिवक्ता की हत्या करने की सुपारी दी थी। अधिवक्ता हत्याकांड में नाम आने के बाद पुलिस ने कुख्यात मिंटू सिंह को रिमांड लेकर गुरुवार को गोपालगंज ले आई। नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव निवासी मिंटू सिंह से पुलिस अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर पूछताछ कर रही है। जिससे इस हत्याकांड के साजिश कर्ता पर से पर्दा उठने की उम्मीद है।

Ads:






Ads Enquiry