महिला से दुष्कर्म का प्रयास

नगर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने घर में सो रही एक महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना को लेकर पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाने में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार महिला अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच मौका देखकर इसी गांव के तीन युवक उसके घर में प्रवेश कर गये तथा हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। महिला के शोर मचाने पर जब उसका पति बचाने के लिए पहुंचा तो उनकी पिटाई कर तीनों युवक भाग निकले। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में ओमजी राय, राहुल राय तथा प्रकाश राय को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर महिला थाने की पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry