लटकते तार को छूते हुए गुजरते हैं ट्रक

प्रखंड मुख्यालय में लटक रहे विद्युत तार यहां के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। यहां स्थिति चीनी मिल में प्रतिदिन गन्ना गिराने के लिए ट्रकों की कतारें लगी रहती है। गन्ना लदे ट्रक लटक रहे विद्युत तार को छूते हुए ही गुजरते हैं। जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लेकिन इसके बाद भी विद्युत विभाग लटक रहे तारों को ठीक कराने के प्रति उदासीन बना हुआ है। जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि प्रखंड मुख्यालय स्थित चीनी मिल में इस समय पेराई सत्र चल रहा है। मिल चालू होने से प्रतिदिन गन्ना लदे ट्रकों की यहां लाइन लगी रहती है। लेकिन लटक रहे तार मुसीबत बन गए हैं। गन्ना लदे ट्रक इन तारों को छूते हुए आगे बढ़ते हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। लोग कहते हैं कि लटक रहे तारों को ठीक करने के लिए कई बार विद्युत विभाग से लेकर मिल प्रबंधन को कहा गया। लेकिन अब तक किसी भी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। लोग बताते हैं कि ट्रकों के तार को छूते हुए गुजरने से तार टूट आपस में टकराते रहते हैं। जिससे इनके टूट कर गिरने की आशंका से राहगीरों में भय बना रहता है। आपस में टकराते तारों से चिंगारी निकलने से कई बार अफरा तफरी भी मच जाती है। उन्होंने कहा कि अगर लटक रहे तारों को ठीक नहीं किया गया तो लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Ads:






Ads Enquiry