शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 91 वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अटल जी के सपने को पूरा करने का संकल्प भी लिया गया। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जन्म दिन समारोह की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। इस मौके पर अपने संबोधन में सांसद जनक राम ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटल जी ने एक उच्च आदर्श प्रस्तुत किया है। उनका सम्मान पक्ष के साथ साथ पूरा विपक्ष करता है। अटल जी ने अपने कार्यकाल में भारत को एक मजबूत देख बनाने के लिए अनवरत प्रयास करते रहे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद राय ने कहा कि पूरा भाजपा परिवार उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता है। जन्म दिन समारोह में अनूप लाल श्रीवास्तव, राजू चौबे, प्रकाश लाल, अमरेश राय, मंटू गिरी, सुनील सिंह, दीपक कुमार दीपू, लखन तिवारी, अजय तिवारी, मंजीत कुमार सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, निखिलेश्वर सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, प्रमोद नंदराज, अरुण भारती, सुदामा मांझी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, मोहम्मद आलम, धीरज श्रीवास्तव, दीपक सिंह, अनिल मुखिया, नागेंद्र तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ विजयीपुर के नौतन मोड़ स्थित एक विद्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शैलेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर सोनू पाण्डेय, ममता सिंह, राजीव तिवारी, कमलेश यादव, प्रेमचंद्र बैठा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उचकागांव के मुड़ा मकसुदपुर हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर विधान पार्षद आदित्यनारायण पाण्डेय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दिनेश सिंह, उपेंद्र सिंह, सुमन प्रसाद, संजय बैठा, त्रिभुवन प्रसाद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जन्मदिन पर निकाली साइकिल रैली
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में साइकिल रैली निकाल कर देश तथा बिहार को विकसित बनाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व सिधवलिया स्टेशन चौक पर जन्म दिन समारोह की शुरुआत अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मिथलेश तिवारी ने कहा कि नीतीश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अफसरशाही तथा रिश्वतखोरी को समाप्त कर बैकुंठपुर को विकसित बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि डुमरिया घाट पर शव दाह गृह तथा स्नान घाट बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर तेजेश्वर मिश्र, राजाराम पाण्डेय, गोलू सिंह, विजय सिंह, व्यास सिंह, रामबाबू शिक्षक, संजय सिंह, हरेंद्र पाण्डेय, जितेंद्र सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।