सदर अस्पताल में शनिवार को इलाज कराने आयी एक महिला के साथ छेड़खानी कर रहे एक युवक को पकड़ कर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दिया। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के अमवां गांव कि एक महिला इलाज कराने के लिये शनिवार को अस्पताल परिसर में आयी थी। इस दौरान एक युवक उनके साथ छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी से परेशान महिला शोर मचाने लगी । बताया जाता है कि शोर सुन वहां पहुंचे लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दिया। हालांकि बाद में कुछ लोगों की पहल पर युवक को लोगों ने छोड़ दिया। बतातें चलें कि इस घटना के पूर्व भी सदर अस्पताल के एक्सरे कक्ष के पास एक एंबुलेंस चालक ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ किया था। महिला द्वारा हंगामा करने पर एंबुलेंस चालक फरार हो गया था। इधर आये दिन अस्पताल में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले सामने आने से स्वास्थ्य महकमा पर सवाल उठने लगे हैं।