स्पीडी ट्रायल ने पकड़ी रफ्तार, 36 को उम्रकैद

सरकारी स्तर पर स्पीडी ट्रायल के लिए पांच साल पूर्व दबाव बना था तो वर्ष 2010 में रिकार्ड 78 लोगों को उम्रकैद की सजा मिली। लेकिन दबाव कम होने के साथ ही अपराधियों को समा मिलने की इस रफ्तार में लगातार कमी गयी। लेकिन इस साल फिर दबाव बना तो सजा के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। पूरे साल में कुल 36 आरोपियों के सत्र न्यायालयों ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी। जबकि 10 साल, 7 साल तथा पांच साल सजा पाने वालों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया।

आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2010 में रिकार्ड संख्या में आ‌र्म्स एक्ट के आरोपियों को सजा सुनायी गयी थी। यहीं रफ्तार हत्या, अपहरण, लूट तथा डकैती जैसी घटनाओं में भी रही थी। इसके बाद लगातार अपराधियों को सजा मिलने की रफ्तार में कमी आती गयी। यहीं कारण रहा कि 2011 से 2014 तक सजा के आंकड़े लगातार कम होते गये। वर्ष 2015 की शुरुआत में इस बात की उम्मीद जतायी जा रही थी कि अपराधियों को सजा देने में तेजी आएगी। उम्मीद के अनुसार पिछले चार साल की सुस्ती के बाद सजा के आंकड़े बढ़ गये। हां वर्ष 2015 में आ‌र्म्स एक्ट के ममलों में सजा की रफ्तार सुस्त रही। पूरे साल के दौरान दो दर्जन भी आ‌र्म्स एक्ट मामलों में आरोपियों को सजा न्यायालय मुकर्रर नहीं कर सके। न्यायालय के सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2015 में सजा के आंकड़े और बढ़ सकते थे। लेकिन कोर्ट में ससमय अभियोजन पक्ष गवाहों को उपस्थित नहीं करा सका। जो गवाह कोर्ट तक पहुंचे उनमें से पचास प्रतिशत से अधिक गवाह पक्षद्रोही घोषित कर दिये गये। ऐसे में सजा देने ग्राफ अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। इनसेट

अनुशंसा में आगे रहे अधिकारी

कई चर्चित घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराने की अनुशंसा में इस साल जिलाधिकारी से लेकर आरक्षी अधीक्षक तक आगे रहे। प्रथम श्रेणी न्यायालयों से लेकर सीजेएम तथा सत्र न्यायालयों में लंबित मामलों में स्पीडी ट्रायल के लिए करीब डेढ़ सौ मामलों में अनुशंसा की गयी। लेकिन स्पीडी ट्रायल चलाने की दिशा में समुचित प्रयास नहीं किया गया।

वर्ष 2010 में बना था रिकार्ड

स्पीडी ट्रायल के मामले में वर्ष 2010 का आंकड़ा रिकार्ड रहा है। इस साल सबसे अधिक 78 आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिली। इसी प्रकार दस साल की सजा 29 आरोपियों को, सात साल की सजा 31 को तथा तीन साल या इससे कम की सजा 40 आरोपियों को मिली थी। 2010 के बाद आंकड़ों में लगातार गिरावट दर्ज की गयी।

वर्ष 2015 में सजा के आंकड़े

सजा मामले जिन्हें मिली सजा

उम्र कैद 15 36

दस वर्ष 02 06

सात वर्ष 06 19

पांच वर्ष 02 05

3 साल से कम 16 33

पूर्व के तीन वर्ष में सजा के आंकड़े

सजा 2012 2013 2014

उम्रकैद 10 12 13

10 साल 00 09 11

07 साल 08 08 15

05 साल 02 00 07

03 साल 18 22 19

3 साल से कम 21 20 35

Ads:






Ads Enquiry