पत्‍‌नी को कुरुप कह गर्म छड़ से दागा, प्राथमिकी

चार साल पूर्व विवाहित एक महिला को उसके पति व ससुराल के लोगों ने कुरुप कह कर उसे गर्म लोहे के छड़ से बुरी तरह से दाग दिया। घटना के बाद अस्पताल लाए जाने पर महिला ने इस संबंध में अपने पति सहित तीन ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में बरौली थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बरौली निवासी राजेन्द्र प्रसाद की पुत्री रंजू देवी ने आरोप लगाया है कि करीब चार साल पूर्व उसकी शादी बरौली के ही सुन्दर नगर निवासी लड्डू प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर उसे उसके पति, ससुर तथा सास कुरुप बताकर प्रताड़ित करने लगे। करीब चार साल तक वह ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसी बीच उसके पति ने ससुराल के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे लोहे की छड़ से उसे कई स्थानों पर दाग दिया। इस घटना के बाद रंजू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने अपने पति के अलावा ससुर व सास को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry