,

बैजलहा में दो गुटों में झड़प, छह लोग घायल

गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैजलहा गांव में वोट को लेकर दो पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। जिससे दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडे से हमला कर एक पक्ष के छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि बैजलहा गांव निवासी संजय मिश्र रविवार को दोपहर बाद वोट देने के लिये बूथ पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनके ही गांव के असलम अंसारी से उनकी मुलाकात हो गयी। इस दौरान संजय मिश्र और असलम अंसारी के बीच किसको वोट देना है उसको लेकर झगड़ा हो गयी। जिसके बाद दोनों गुट के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडे से हमला कर संजय मिश्र, द्वारिका मिश्र, उमेश मिश्र, अर्जन मिश्र, बीरबली मिश्र सहित छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry