सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

 कटेया थाना क्षेत्र के नेउरी गांव के समीप रविवार की रात एक शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवक बाइक पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन घायलों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि नेउरी गांव निवासी मेराज अली तथा अरविंद कुमार एक शादी समारोह में गए थे। रविवार की रात वे लोग बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच नेउरी गांव के समीप बाइक पलट जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Ads:






Ads Enquiry