,

रीतेश अपहरण कांड में आरोपी ने किया समर्पण

 मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर मोड़ के समीप से हुए चर्चित रीतेश सिंह अपहरण कांड में संलिप्त आनंद कुमार सिंह ने पुलिस दबिश के बाद सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में समर्पण कर दिया। समर्पण के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब भी कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के भुआली टोला गांव के केशव सिंह के पुत्र रीतेश सिंह का गत 12 नवम्बर की रात्रि अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के अगले दिन पुलिस ने उसे सिवान जिले के बड़हरिया से बरामद किया। कांड में संलिप्त एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया था। गिरफ्तार आरोपी ने इस बात का खुलासा किया था कि रीतेश के गांव के ही व्यक्ति ने उसके अपहरण की साजिश रची थी। आरोपियों के नाम का खुलासा होने के बाद नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को कांड में संलिप्त भुआली टोला गांव के आनंद कुमार सिंह के विरुद्ध इश्तेहार प्राप्त किया था। पुलिस द्वारा लगातार दबाव बनाये जाने के बाद उसने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया।

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

कटेया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में विवाहित एक महिला की दहेज के लिए हत्या किये जाने के मामले में संलिप्त इसी गांव के अनिल सरकार ने सोमवार को सीजेएम के न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ समय से इसकी पुलिस को तलाश थी।

Ads:






Ads Enquiry