,

बाइक से स्प्रिट बरामद, दो युवक गिरफ्तार

विशंभरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुकुंद पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर ले जाए जा रहे 38 लीटर कच्ची स्प्रिट को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि विशंभरपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत महतो बुधवार को रामपुर मुकुंद से हितपट्टी जाने वाली सड़क पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक बाइक पर लाद कर ले जाए जा रहे स्पिरिट को उन्होंने ज़ब्त कर लिया। 
Ads:






Ads Enquiry