प्रखंड कार्यालय परिसर से एक शिक्षक की बाइक चोरी हो गयी। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी नरेंद्र कुमार बैठा राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमवां में पदस्थापित है। उनको निर्वाचन कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियोजित किया गया है। बताया जात है कि ये बाइक प्रखंड कार्यालय के बाहर खड़ी कर कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी बीच चोरों ने उनकी बाइक को चुरा लिया।