थाना क्षेत्र के असंदी महुअवा गांव निवासी 20 वर्षीय हरिकेश प्रसाद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। युवक की मौत का कारण जहर खाना बताया जाता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।