आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सीओ अशोक शर्मा ने गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी रेयाजूल हक राजू तथा जदयू जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह पर अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में राजद प्रत्याशी रेयाजूल हक राजू बिना अनुमति के पांच स्कार्पियो वाहन व समर्थकों के साथ रैली निकालकर गांव का दौरा कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए सीओ अशोक शर्मा ने उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने की थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं प्रखंड के पाण्डेय मथौली गांव के पप्पू पाण्डेय के आवास पर बिना अनुमति लिए जदयू का झंडा लगाये जाने पर जदयू जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।