गड्ढे में पलटी आटो, तीन यात्री घायल

गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप सोमवार को सड़क के किनारे गड्ढे में एक आटो के पलट जाने से उसमें सवार दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आटो को जब्त कर लिया है।

बताया जाता है कि हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव के कुछ लोग ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर थावे में पूजा अर्चना करने आये थे। ये लोग पूजा अर्चना करने के बाद एक आटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी वृंदावन गांव के समीप पीछे से तीव्र गति से आ रही एक बोलेरो को साइड देने के चक्कर में आटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। जिससे आटो में सवार सोहागपुर निवासी कंचन चौधरी, मालती देवी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आटो को जब्त कर लिया है।

Ads:






Ads Enquiry