थावे से दो बाइक चोरी

 थावे थाना क्षेत्र के दो विभिन्न स्थानों से दो बाइक की चोरी कर ली गयी। इन घटनाओं को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थावे बाजार स्थित फर्नीचर दुकान में कुर्सी आदि खरीदने के लिए पहुंचे कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी पूरब टोला गांव के सत्येन्द्र राम की बाइक चोरी कर ली गयी। इसी प्रकार थावे थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव में शहाबुद्दीन के दरवाजे से उनकी बाइक चोरी कर ली गयी।
Ads:






Ads Enquiry