खाते से उड़ा लिया 57 हजार

मोबाइल फोन पर बैंक का मैनेजर बताकर एक युवक ने एडीएम कार्ड का नंबर पूछकर बरौली थाना क्षेत्र के बरौली गांव के उपेन्द्र सिंह के बैंक खाते से 57 हजार रुपया उड़ा लिया। बताया जाता है कि उपेन्द्र सिंह के मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को स्टेट बैंक का मैनेजर बताकर उनके एटीएम का नंबर व कोड प्राप्त कर लिया। कुछ देर के बाद ही उनके मोबाइल पर 57311 रुपये की निकासी का मैसेज आया। 
Ads:






Ads Enquiry