गोपालगंज विधान सभा क्षेत्र के पार्टी के उम्मीदवार सुबाष सिंह के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप लाल श्रीवास्तव फिर पार्टी में वापस लौट आए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय से वार्ता करने के बाद श्री श्रीवास्तव ने पार्टी में वापस लौटने की इच्छा जताते हुए भाजपा प्रत्याशी सुबाष सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। जिसके बाद इनके विरूद्ध की गयी निलंबन की कार्रवाई का पार्टी ने वापस ले लिया है।