टूट रहे जर्जर तार, आफत में लोगों की जान

प्रखंड मुख्यालय के बाजार में पोल पर लटक रहे जर्जर विद्युत तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। पोल पर लटक रहे जर्जर तार आए दिन टूट कर सड़क पर गिरते रहते हैं। जिससे बाजार की सड़कों से होकर गुजरने वाले राहगीरों की जान पर कभी भी आफत आ सकती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सिधवलिया बाजार में सड़क के ऊपर से बिजली के तार गुजरते हैं। तार जर्जर हो जाने के कारण आए दिन टूट कर गिरते रहते हैं।
Ads:






Ads Enquiry