जुमलों से सरकार नहीं चलती : नगमा

कटेया के खुरहुरिया दुर्गा मंदिर के समीप चुनावी सभा को संबोधित करते हुए फिल्म अभिनेत्री सह कांग्रेस की नेत्री नगमा ने केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि किसान तबाह हैं। मौसम की मार से फसल बर्बाद हो गयी है। लेकिन प्रधानमंत्री किसानों की दशा सुधारने की जगह जुमले बाजी कर रहे हैं। जुमले से सरकार नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों को साठ हजार करोड़ रुपया का कर्ज माफ किया गया था। कांग्रेस किसान की हितौषी है जबकि मोदी सरकार किसान विरोधी है। सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार किसानों की जमीन छीनना चाहती है। लेकिन हम किसानों की जमीन नहीं छीनने देंगे।

Ads:






Ads Enquiry