मकान की छत गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

नगर के रामनाथ शर्मा मार्ग में एक दोमंजिला मकान की छत अचानक गिर गयी। इस घटना में कमरे अंदर सो रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की चिंताजनक हालत को देखकर गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि रामनाथ शर्मा मार्ग स्थित एक मकान में नैना खातून तथा मोहम्मद इकराम सो रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को देर रात मकान के उपरी मंजिल की छत अचानक गिर पड़ी। इसके पूर्व कि लोग कुछ समझ पाते, छत गिरने से नैना खातून तथा मोहम्मद इकराम दब गये। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तथा आपसी सहयोग से दोनों को गिरे छत के मलवा से बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल महिला की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

Ads:






Ads Enquiry