मीरगंज नगर के पावर हाउस के समीप सोमवार को स्कार्पियो की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सिवान जिले के जल टोलिया निवासी सरफे आरा अपनी पुत्री लवली के साथ मीरगंज नगर स्थित एक गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने आ रही थी। तभी पावर हाउस के समीप एक बोलेरो ने इन्हें रौंद दिया।