खेलते समय बच्चे को सांप ने काटा, मौत

थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव में सर्पदंश से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चा तीसरी कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लछवार पंचायत के चनावे गांव के दीपक महतो का आठ वर्षीय पुत्र अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच उसे विषैले सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर में मासूम अपने घर के दरवाजे पर ही गिरकर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृत मासूम के घर घंटों चीख पुकार मची रही।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry